दोष देते हैं सभी सरकार जिम्मेदार हैं - राम भदावर
दोष देते हैं सभी सरकार जिम्मेदार हैं
देश के इस हाल पर नेताओं को धिक्कार हैं
ये चयन हैं आपका
तो फिर कहो धिक्कार कैसा,
और बुरा कहने का हैं भला अधिकार कैसा
पिछले चुनावों में तुम ही तो नोट लेते दिख गए,
और कुछ गद्दार थे जो बोतलों में ही बिक गए
हैं नियम संसार का जिसने किया वहीं भरेगा,
चोर पालोगे तो क्या चोरी पड़ोसी की करेगा?
ओर रैलियों में झुमकर जयकार करता कौन हैं
थाम कर झंडा मचल कर प्यार करता कौन हैं,
और जाति वाले जाति वालों को जिताने के लिए,
उमड़ते हैं साथ में फ़ोटो खिंचाने के लिए ,
कुछ के तो उनके जाति वाले उनके जाति से निकले ही नहीं ,
और कुछ सरकार चुनने बिलों से निकले नहीं..!
~ राम भदावर
Comments
Post a Comment